युवती का पीछा कर युवक ने की छेड़छाड़ 

भोपाल, 17 जनवरी. टीटी नगर पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक कमला नगर में रहने वाली 19 वर्षीय युवती टीटी नगर स्थित एक प्रायवेट कार्यालय में काम करती है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती रोहन नामक युवक से हुई थी. दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे. इस दौरान रोहन का व्यवहार ठीक नहीं लगा तो युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया. उसके बाद रोहन युवती का पीछा कर उसे परेशान करने लगा. पिछले दिनों वह युवती के कार्यालय पहुंच गया और बात करने का दबाव बनाने लगा. युवती ने जब बात करने से साफ इंकार कर दिया तो उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत कर दी.

Next Post

झूठ बोलती है आप और भाजपा, दिल्ली को है कांग्रेस की जरुरत : विनेश

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस नेता एवं हरियाणा में जुलाना के विधायक विनेश फोगाट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली को कांग्रेस की जरूरत है। श्रीमती फोगाट ने कहा कि 31 मई, 2000 को दिल्ली […]

You May Like