अवैध पिस्टल निर्माण सामग्री 899 बैरल व 451 शटर नली की बड़ी खेप सहित 3 गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी सफलता, 15.90 लाख का माल जब्त

 

नवभारत न्यूज,

बुरहानपुर। बुरहानपुर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सूरत से मंगाए गए हथियार निर्माण के सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लालबाग थाना पुलिस की कार्रवाई में मुख्य सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपी पाचौरी निवासी हरपाल सिकलीगर पिता ओंकार सिंहद्ध है,जो एक सजायाफ्ता अपराधी है और कई मामलों में फरार चल रहा था। आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, 899 बैरल और 491 शटर नली बरामद की गई हैं। इसके अलावा एक ऑटो और एक बाइक भी जब्त की गई है। कुल बरामदगी की कीमत 15.90 लाख रुपए आंकी गई है।

बस से हथियार बनाने का सामान मंगाया:-पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सूरत से राजहंस बस के जरिए अवैध हथियार बनाने का सामान मंगा रहे हैं। इस सूचना पर लालबाग थाना पुलिस ने पहले से ही रेकी कर रखी थी। जैसे ही आरोपी सामान को ऑटो में लेकर निकले,पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। यह कार्रवाई अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

यह है पूरा मामला:-एसपी के अनुसार लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरत से एक बस आ रही हैए जिसमें अवैध हथियार बनाने की बैरल, शटर बनाने की नली की खेप आ रही है।

सूचना पर पुलिस टीम ने काम किया। बस आई में 8 पार्सल होने की जानकारी थी। बस का सूरत के बाद आखिरी स्टॉपेज बुरहानपुर था। बस सिंधी बस्ती से बस स्टैंड और इसके बाद एक ढाबे के पास गई। कुछ देर बाद दो लोग बाइक से आए। वह अपने साथ ऑटो लाए। ऑटो में सारे सामान को रख। पुलिस उनकी पहले से ही रेकी कर रही थी।

आरोपियों को जैनाबाद फाटे के पास पकड़ा गया। उनसे 2 देसी पिस्टल,हथियार बनाने के कलपुर्जे जिसमें 899 बैरल व 491 शटर नली,ऑटो रिक्शा, बाइक जब्त की गई। आरोपी हरपाला सिंह पिता ओंकर सिंह 32 निवासी प्रताप नगर नंदुरबाद वर्तमान निवासी पाचौरी वारिस अली उर्फ आरिफ पिता सैयद वाहिद 30 निवसा रईपुरा, सैयद आरिफ पिता सैयद रहीम 34 निवासी गणपति नाका को पकड़ा गया। यह दोनों ऑटो चालक हैं।

नंदुरबार का रहने वाला है आरोपी:-एसपी के अनुसारए मुख्य सरगना हरपाल मूलत: नंदुरबार का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल वह पाचौरी में रहकर अवैध हथियार का निर्माण करता है। हरपाल के पास से दो पिस्टल भी जब्त की गई। साथ ही 899 बैरल,491 शटर नली इस तरह कुल 1350 आइटम जब्त किए गए जो पिस्टल बनाने में उपयोग किए जाते हैं। शटर काटकर दो पार्ट में बनाते हैं। हरपाल का क्रिमिनल रिकार्ड है। उसे आम्र्स एक्ट के मामले में तीन साल की सजा भी हो चुकी है। कई मामलों में फरार चल रहा है। उस पर नंदुरबार में चोरी के प्रकरण भी हैं। पीआर लेकर पूछताछ करेंगे। आरोपी यहां मटेरियल लाकर अवैध हथियार बनाता था।

सराहनीय भूमिका: – उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल,निरीक्षक अमित सिंह जादौन, उनि. जयपाल सिंह राठौर, उनि परसराम पटेल, प्र.आर. प्रदीप मस्साके, मनोज पाल सुशील इंगले, सेहित गोडाले, अजय बारूले, विक्रम चौहान, भरत देशमुख थाला शिकारपुरा, आरक्षक नितेश सपकाडे, महेश प्रजापति, यशवंत तिजारे, सुनील सूर्यवंशी नीरज, आरक्षक दिपांशु की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

फूलबाग से पड़ाव तक की सड़क जर्जर, वाहन चालक गिर रहे

Wed Jan 15 , 2025
ग्वालियर। निगम कमिश्नर स्वच्छता के साथ साथ शहर की सड़कों की बेहतरी के लिये लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन नगर निगम विभाग के ही पीएचई अमले की लापरवाही से ग्वालियर की एमएलबी रोड पड़ाव पर जगह जगह से खुदी पड़ी हैं और पिछले एक वर्ष से बार-बार सड़क की […]

You May Like