दो महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज 

महिला डॉक्टर को सुरक्षा गार्ड ने तो दूसरी महिला को पड़ोसी ने छेड़ा

इंदौर. शहर के दो थाना क्षेत्रों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया हैं. दोनों ही महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की हैं. यहां रहने वाली एक महिला होम्योपैथी डॉक्टर ने अपने ही सुरक्षा के लिए रखे बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड पर छेड़छाड़ और चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीडि़ता का कहना है कि दोनों ने न केवल उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि उसके घर से 10 लाख रुपए नकद से भरा बैग भी चुरा लिया. महिला डॉक्टर की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस आरोपियों बाउंसर अतीक, सिक्योरिटी गार्ड विजय और आकांक्षा कुशवाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच जांच शुरु की है. महिला डॉक्टर ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने ससुराल पक्ष से सुरक्षा के लिए अतीक और विजय को नियुक्त किया था, लेकिन 31 दिसंबर की रात दोनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. और दो जनवरी को अतीक ने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी घर में सिगरेट और शराब पीने लगे और घर से 10 लाख रुपए का बैग लेकर फरार हो गए. इसी तरह दूसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की हैं. यहां रहने वाले एक शादीशुदा महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति निजी कंपनी में काम करते हैं और उनके तीन बच्चे हैं. एक दिन, जब उनकी छोटी बेटी घर में झाडू लगा रही थी, तो पड़ोसी रभ्भू यादव अचानक घर में घुस आया. और महिला का हाथ पकडक़र कहा कि वह उससे बात करना चाहता था. महिला ने आरोपी को धक्का देकर हटाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसकी साड़ी पकड़ ली. घबराई महिला अपनी बेटी के साथ कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया. आरोपी दरवाजा खटखटाने लगा, जिसके बाद महिला ने शोर मचाया. महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. बाणगंगा पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की.

Next Post

कार की टक्कर से घायल हुए युवक ने तोड़ा दम

Thu Jan 9 , 2025
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही आरोपी की तलाश इंदौर. भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. […]

You May Like