
खरगोन। गुंडे बदमाशों पर निगरानी के साथ ही स्थायी, अस्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस समय- समय पर कॉम्बिंग गश्त करती है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। बीती रात पुलिस ने जिले के अलग- अलग थाना सहित पुलिस चौकी क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की, जिसमें निगरानी शुदा गुडे, बदमाशों की परेड़ कराई गई, वही स्थायी वारंटी और अस्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी भी की गई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गश्त में करीब 400 अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए। रात 12 से सुबह 5 बजे तक याने पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान 108 लिस्टेड गुंडे व 64 निगरानी बदमाशों को उनके घरों पर दबिश देकर चेक किया गया। इसी तरह 29 स्थायी वारंटी व 147 गिरफ्तार वारंटीयो की धरपकड़ भी की गई। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, समस्त थानों के थाना प्रभारी व पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के पुलिस बल को ब्रीफिंग के बाद गश्त के लिए रवाना किया गया।
