इक्वाडोर ने की सात प्रांतों में आपातकाल की घोषणा

इक्वाडोर ने की सात प्रांतों में आपातकाल की घोषणा

क्विटो, 04 जनवरी (वार्ता) इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने बढ़ती आंतरिक अशांति और सशस्त्र संघर्ष के बीच शुक्रवार को सात प्रांतों तथा तीन नगर पालिकाओं में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की।

प्रभावित प्रांतों में गुआयास, लॉस रियोस, मनाबी, सांता एलेना, एल ओरो, ओरेलाना, सुकुम्बियोस के साथ-साथ क्विटो, ला ट्रोनकल और कैमिलो पोंस एनरिकेज़ के मेट्रोपॉलिटन जिले शामिल हैं। नोबोआ ने बढ़ती अपराध दर और संगठित सशस्त्र समूहों की बढ़ती मौजूदगी को आपातकाल के मुख्य कारणों के रूप में उद्धृत किया, जिसका उद्देश्य हिंसा को रोकना और सार्वजनिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए तैनात सैन्य तथा पुलिस बलों का समर्थन करना है।

आपातकालीन उपायों के तहत, लगभग 20 कैंटन में रात में कर्फ्यू भी लगाया गया।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2024 से, इक्वाडोर सरकार की ओर से ‘आतंकवादी’ करार दिए गए संगठित अपराध समूहों के खिलाफ ‘आंतरिक सशस्त्र संघर्ष’ में लगा हुआ है।

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा इंदौर आए।

Sat Jan 4 , 2025
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा इंदौर आए।विमानतल पर महापौर और बीजेपी नेताओं ने आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like