ईरान परमाणु कार्यक्रम पर पश्चिमी देशों के साथ बातचीत शुरू करने को तैयार-अराघची

तेहरान 04 जनवरी (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर पश्चिमी देश किसी नए समझौते पर पहुंचते हैं तो ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर पश्चिमी देशों के साथ तुरंत रचनात्मक बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।

इससे पहले ईरान के उप विदेश मंत्री काज़म ग़रीबाबादी ने कहा कि परमाणु समझौते के समापन के मुद्दे पर ईरान और यूरोप के बीच परामर्श का एक नया दौर 13 जनवरी को होगा।

इरना ने चीन के सीसीटीवी के साथ एक साक्षात्कार में श्री अराघची के हवाले से कहा, “हम अभी भी अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में बिना देरी किए रचनात्मक बातचीत करने के लिए तैयार हैं। बातचीत का उद्देश्य एक समझौते पर पहुंचना है।”

Next Post

पश्चिमी तट में इज़रायली गोलीबारी में एक फ़िलिस्तीनी की मौत

Sat Jan 4 , 2025
रामल्ला 04 जनवरी (वार्ता) उत्तरी पश्चिमी तट के नब्लस शहर में शुक्रवार को एक शरणार्थी शिविर में इजरायली सेना की गोलीबारी में एक फिलिस्तीनी की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा […]

You May Like