ग्वालियर । विश्व विरारसत दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्रीय पुरातत्व संग्रहालय गूजरी महल ग्वालियर अस्त्र-शस्त्र की नवीन दीर्घा दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रारंभ की गई है। संग्रहालय की इस अस्त्र-शस्त्र दीर्घा में पाषाण कालीन औजार 18-19वीं शती ई. के बुंदेला शासकों के हथियार (तलवार, ढाल, भाले, कटार, कवच, दस्ताने, टोपी आदि), ब्रिटिश कालीन बंदूकें, (टोपीदार बंदूक, दुनाली बंदूक, कैमल बंदूक, तोपें, छोटी बंदूकें, पिस्तोल आदि) अस्त्र-शस्त्र पर्यटकों को देखने हेतु प्रदर्शित किए गए हैं। उप संचालक पुरातत्व संग्रहालय पीसी महोबिया ने बताया कि विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में स्मारकों एवं संग्रहालयों में पर्यटकों का प्रवेश निरूशुल्क होने से राज्य संरक्षित स्मारक ग्वालियर किले पर लगभग 1265 एवं केन्द्रीय पुरातत्व संग्रहालय गूजरी महल में लगभग 620 पर्यटकों द्वारा भ्रमण कर दीर्घा का अवलोकन किया गया।
Next Post
हाईवे पर दुकान के अंदर लोहे की रॉड से युवक की हत्या
Thu Apr 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email *आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस* ग्वालियर। ग्वालियर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है, आए दिन लूट, हत्या और डकैती के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला शहर के मोहना थाना […]

You May Like
-
10 months ago
शाम छह बजे बांध के चार गेट और खोले जायेंगे
-
12 months ago
अफगानिस्तान में 11 ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार
-
8 months ago
नीतू चंद्रा की फिल्म ‘करीयठ्ठी’ का पहला लुक रिलीज