होटल तान्या पैलेस पहुंचा नगर पालिका का अमला, हो सकती है अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही

दतिया: यहां होटल तान्या पैलेस में नगर पालिका का अमला अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही कर सकता है। मौके पर भारी भीड़ मौजूद है, जेसीबी लेकर पहुंचे नगर पालिका अमला ने होटल व्यवसायी को 24 घंटे में होटल खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। होटल संचालक ने होटल के बाहर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन चस्पा की है।

नगर पालिका के अल्टीमेटम के बाद भी होटल खाली नहीं हुआ हुआ। होटल तान्या पैलेस के बाहर सिंधी समाज के नागरिक रामधुन कर रहे हैं। होटल तान्या पैलेस पहुंचे सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मदास भंवानी ने सिन्धी समाज के व्यापारियों से दुकानें बंद करने का आव्हान करते हुए नपा अध्यक्ष प्रशांत ढेगुला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Next Post

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में अब तक 22431 आवेदन पत्र हुए मंजूर

Fri Jan 3 , 2025
रीवा:जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जिले में 15 दिसम्बर से प्रत्येक विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय के वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों में आमजनता के आवेदनों […]

You May Like

मनोरंजन