भारत सरकार लिखी कार का तांडव: बाइक सवार को टक्कर मार वृद्धा को रौंदा, मौत 

जबलपुर। गोराबाजार चौराहा में तेज रफ्तार कार ने तांडव मचाते हुए पहले बाइक सवार को टक्कर मारी इसके बाद बाजार में सब्जी खरीद रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार अनियंत्रित होकर स्कूल के गेट से टकरा गई। जिस कार से हादसा हुआ है उसके बोनट में ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह करीब 10:30 बजे गोराबाजार चौराहा में कार एमपी 20 जेडएफ 4272 के चालक ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद सब्जी  सब्जी खरीद रहीं दुर्गी बाई रजक 71 वर्ष को कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार स्कूल गेट से टकरा गई और चालक मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था जिसके चलते हादसा हुआ। कार के बोनट में ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए कार को जप्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

मंत्रालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे-मातरम’ एवं राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन

Thu Jan 2 , 2025
भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन आज यहां मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण […]

You May Like