इंदौर-भोपाल के वाहनों को रसलपुरा चौराहे पर ब्रिज की सौगात

दिसंबर तक बनकर तैयार होगा 6 लेन चौड़ा पुल

इंदौर:इंदौर से भोपाल जाने आने के लिए एक और सुविधा मिलने जा रही है. हालांकि यह सुविधा पूर्ण रूप से दिसंबर तक मिलेगी, लेकिन काम शुरू हो गया है. एनएचएआई देवास बायपास पर रसलपुरा चौराहे पर फ्लाई ओवर ब्रिज बना रहा है.इंदौर से भोपाल आने-जाने के दौरान अब रोड के वाहनों के साथ यातायात जाम होता रहता है. एक तरफ़ चार लेन, दूसरी तरफ चार लेन तथा एक तरफ सिक्स लेन सड़क है.

उक्त सड़क पर मुंबई से आगरा, आगरा से मुंबई के साथ भोपाल जाने और इंदौर आने वाले वाहनों के बीच अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. दूसरी ओर एबी रोड से देवास शहर, भोपाल से देवास शहर और इंदौर से देवास शहर में जाने के लिए वाहन चालक परेशान होते है.उक्त समस्या से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई ने रसलपुरा चौराहे पर ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया है. उक्त फ्लाई ओवर बन जाने के बाद इंदौर से भोपाल और भोपाल से इंदौर आने वाले वाहन सीधे पुल से निकल जाएंगे. रसलपुरा चौराहे पर यातायात आसान और सुगम हो जाएगा.

वाहन चालकों को सुविधाः बाँझल
एनएचएआई के रीजनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोमेश बांझल कहते है कि काम शुरू हो गया है. रसालपुरा चौराहे से भोपाल जाने और भोपाल से इंदौर आने से वहां चालकों को सुविधा होगी. देवास शहर में नहीं जाना पड़ेगा. समय से पूर्व ब्रिज का काम खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध है.

छह लेन चौड़ा बनेगा फ्लाई ओवर
एनएचएआई द्वारा रसलपुरा चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर ब्रिज की चौड़ाई छह लेन होगी. ब्रिज की लंबाई 1.2 किलोमीटर है. उक्त ब्रिज की ठेकेदार कंपनी हरियाणा की पुनिया कंस्ट्रक्शन है. फ्लाई ओवर की लागत 40 करोड़ है. ब्रिज का काम 11 नवंबर से शुरु हो चुका है। समय 18 महीने का है, लेकिन एनएचएआई ने दिसंबर में ही पूरा करने का लक्ष्य तय किया है.

दिसंबर में ही शुरू होने का दावा
रसलपुरा चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाने का काम देख रही एनएचएआई अधिकारियों का दावा है कि तय समय सीमा मार्च 26 से पूर्व दिसंबर में काम पूरा कर लिया जाएगा

Next Post

वाल्व की सिकुडन का बिना सर्जरी के सफल उपचार

Thu Jan 2 , 2025
जबलपुर: सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज जबलपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर सोनी द्वारा बैलून तकनीक का उपयोग करके एक ही बार में परक्यूटेनियस मिट्रल और ट्राइकसपिड बैलून वाल्यूलोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। यह प्रक्रिया एक 40 वर्षीय महिला पर की गई है जो यूमेटिक हृदय रोग (आरएचडी) नाम से पीडित […]

You May Like