बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में 2024 में क्राइम रेट में 25.30 फीसदी की गिरावट आई है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस साल लोकसभा चुनावए गणेशोत्सव और बालाजी मेले सहित अन्य प्रमुख त्योहारों का शांतिपूर्ण आयोजन पुलिस की प्रभावी रणनीति का प्रमाण है। हालांकिए वन अतिक्रमण पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना रहा। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2024 में हत्या,महिला अपराध और एट्रोसिटी एक्ट के मामलों में कमी आई। वाहन दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों में भी जागरूकता के चलते गिरावट दर्ज की गई। चोरीए वाहन चोरी और लूट के मामलों पर नियंत्रण रहा। उन्होंने बताया कि 2023 में कुल अपराध 6414 रजिस्टर किया गया था,जो इस बाद 4338 रहा। वहीं वाहन दुर्घटना 2023 में 89 लोगों की मौत हुई थी, जो इस बार 79 रहा। जबकि दहेज प्रताडऩा, बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में कमी आई है। महिलाओं पर अपराध:- 2022 में 696, 2023 में 714 और 2024 में घटकर 462 रहा। साइबर सेल ने 18 लाख के 113 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। सिकलीगरों पर कार्रवाई करते हुए 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 22ण्94 लाख की सामग्री जब्त की। गोवंश तस्करी में 71 आरोपियों की गिरफ्तारी और 291 गोवंश की जब्ती हुई। जिले में 7 मामलों में एनएसए की कार्रवाई की गई।
Next Post
एसपी का स्थानांतरण रहा चर्चाओं में, बाईपास सड़क की मिली बड़ी सौगात
Mon Dec 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email प्रस्तावित प्रयागराज, चितरंगी-सिंगरौली सड़क मार्ग पर शुरू हुई राजनीति, साल भर सीधी-सिंगरौली एनएच-39 का छाया रहा मुद्दा नवभारत न्यूज सिंगरौली 30 दिसम्बर। वर्ष 2024 ख_ी-मि_ी यादों के साथ कल दिन मंगलवार को आधी रात 12 बजे विदा […]

You May Like
-
8 months ago
25 ट्रेनों के बदले गए रूट