देश में बदलाव की लहर: पायलट

नैनीताल, 17 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि देश में आज बदलाव की लहर है। जनता मोदी शासन से ऊब गयी है।

श्री पायलट आज हल्द्वानी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सचिन पायलट प्रकाश जोशी का सारथी बन कर सभा स्थल पहुंचे। वह खुद कार चला रहे थे। इस दौरान प्रकाश जोशी और विधायक सुमित हृदयेश उनके साथ थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा शासन से ऊब चुकी है और अब बदलाव चाहती है। प्रदेश में भी बदलाव का माहौल है।

यही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करती है और इसी आधार पर वोट मांग रही है। जनता भाजपा के षड्यंत्र को पहचान गयी है। उसके जाल में फंसने वाली नहीं है।

उन्होंने महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि वह इन मुद्दों पर बात करने डरती है। उन्होंने दोहराया कि आज देश में नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है।

श्री पायलट ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है। इसलिये जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में डटी है और भाजपा को करारा जवाब दे रही है।

पत्रकारों से भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का माहौल है और बदलाव होगा।

Next Post

हिमाचल में नौ शहरों के पारे में आया उछाल, ‘आरेंज व येलो अलर्ट’

Wed Apr 17 , 2024
शिमला, 17 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहा। चटख धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मैदानी इलाकों में गर्मी का काफी असर देखा गया। प्रदेश में ऊना का सबसे अधिक 34.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में भी तपिश बढ़ गई […]

You May Like