युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना 17 अप्रैल मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती में कन्हैया चौधरी ने अमृतलाल चौधरी की चाकू से वार कर कल रात हत्या हत्या कर दी।
बताया गया कि तिलक समारोह में शामिल अमृतलाल चौधरी का विवाद अपने कुछ साथियों के साथ हो गया था। इस दौरान आरोपी कन्हैया चौधरी ने चाकू निकालकर अमृतलाल के ऊपर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमृतलाल को अस्पताल ले जाया गया था किन्तु उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले मे पुलिस ने कन्हैया चौधरी, मोती लाल चौधरी व जाँय चौधरी को गिरफ्तार किया है।

Next Post

पहले चरण की छह संसदीय सीटों पर थमा चुनावी शोरगुल

Wed Apr 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 17 अप्रैल  लोकसभा चुनाव के मध्यप्रदेश में पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में आज शाम चुनाव प्रचार अभियान की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही चुनावी शोरगुल थम गया। पहले चरण में शुक्रवार 19 […]

You May Like

मनोरंजन