शहर में धूमधाम से मन रही रामनवमी, दोपहर 12 बजे जन्म लेंगे प्रभु

ग्वालियर: शहर में आज रामनवमी की धूम है। हालांकि प्रभु का जन्म कल दोपहर 12 बजे होगा। लेकिन सुबह से ही नगर के राम मंदिरों व विभिन्न जगहों पर प्रभु का जन्म दिवस उल्लास से मनाया जा रहा है। मंदिरों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। वहीं कई मंदिरों में फूलबंगला सजाया गया है तो कहीं बड़े-बड़े कड़ाहों में प्रसादी तैयार हो रही है
– राममंदिर में सजा फूलबंगला: राममंदिर फालका बाजार में राम जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें भगवान राम व माता सीता का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें बैंड-बाजों के साथ ही आतिशबाजी की जाएगी। जिसके बाद सभी श्रद्घालुओं को सिंघाड़े की पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान मंदिर में फूलबंगला भी सजाया जाएगा।

– अचलेश्वर मंदिर पर भगवान राम का किया गया अभिषेक: अचलेश्वर मंदिर स्थित राममंदिर पर राम जन्मोत्सव के दौरान सुबह भगवान श्रीराम का अभिषेक किया गया। उसके बाद दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मंदिर में फूलबंगला सजाया गया है। साथ ही मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
– गंगादास की बड़ी शाला में भगवान राम का प्राकट्य महोत्सव: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकट्य महोत्सव का कार्यक्रम सिद्घपीठ गंगादास की बड़ी शाला में भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।- आबा महाराज श्रीराम मंदिर: आबा महाराज मंदिर में भी श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान पारंपरिक श्रीराम जन्मोत्सव कथा का आयोजन भी किया जाएगा।

Next Post

सिविल जज भर्ती परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज

Wed Apr 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हाईकोर्ट ने सुरक्षित अपने फैसले को किया सार्वजनिक जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा नियमों को चुनौती देने वाली 15 याचिकाएं खारिज कर दीं। चीफ जस्टिस रवि विजय मलीमठ व जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने […]

You May Like