भारतीय किसान संघ की 2024 की विदाई बैठक संपन्न

नवभारत

बागली। (सुनिल योगी)भारतीय किसान संघ द्वारा समय पर किसानो की समस्या को लेकर ब्लॉक स्तर जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर किसानो की आवाज बुलंद करते हुए कुछ ना कुछ गतिविधि वर्ष भर जारी रखी 2024 का विदाई सप्ताह चल रहा है। इसी दौरान प्रांत की आवश्यक बैठक बागली ब्लॉक के भमोरी में जमीदार फार्म हाउस पर रखीगई उक्त बैठक में अखिल भारतीय सह कौषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल प्रांत महामंत्री रमेश दांगी के साथ कई किसान बंधु उपस्थित रहे बैठक के आरंभ में भगवान बलराम एवं भारत माता की पूजन करते हुए बैठक की शुरुआत की सर्वप्रथम महामंत्री ने सदस्यता अभियान का पूर्ण हिसाब जिला एवं तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम समिति की सुची तुरंत जमा करना एवं बचे हुए रशिद कट्टे जमा करना विषय पर चर्चा हुई

प्रदेशमें प्रांत कार्यालय निर्माण हेतु प्रस्ताव रखा सभी ने प्रस्ताव को समर्थन किया जनवरी माह में तारीख तय कर लगभग 14500 स्क्वायर फीट तीन मंजिला कार्यालय का निर्माण होना है। एवं गुजरात साबरकांठा में होने वाला अखिल भारतीय अधिवेशन की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने दी21/22/23 2025फरवरी को अधिवेशन हेतु अपना रिज़र्वेशन करवा लें

क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश जी चौधरी ने कहा कि कार्यालय निर्माण हेतु समिति का गठन किया जाए एवं अनुमानित लागत क्या होगी इस हेतु कंसलटिंग के द्वारा नक्शा भी बनाया गया

राजीव लोचन ठाकुर हिटपिपल्या जिला रतलाम को प्रांत कार्यकारिणी में सदस्य की घोषणा की गई

निर्माण हेतु एक समिति का गठन किया गया

इसी अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा प्रदेश महिला संयोजिका गिरिजा देवी ठाकुर प्रांत उपाध्यक्ष डूंगर सिंह सिसोदिया धर्मसिंह गुर्जर प्रांत मंत्री महेश ठाकुर मोहन पाटीदार भारत बेस रामप्रसाद सूर्या आनंद आंजना श्याम पवार वरदराज जमीदार दिलीप मूकाती उपस्थित रहे उक्त जानकारी प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार ने दी

Next Post

सड़कों से हटाया अतिक्रमण

Sun Dec 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भिण्ड। नगर परिषद गोरमी द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 13 में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नप अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से सड़कों पर बने चबूतरे, रैंप और सीढ़ियों को तोड़ तुड़वाया। वहीं […]

You May Like

मनोरंजन