मोदी मानवता की लड़ाई लड़ रहे है-यादव

मैनपुरी/भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव में मानवता की लड़ाई के साथ ही घमंडिया गठबंध के अत्याचारों से देश को मुक्त करा रहे हैं।

डॉ. यादव उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस श्रीराम के मंदिर निर्माण में हमेशा से अड़ंगा लगाती रही, लेकिन इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने मुमकिन करके दिखाया है। अयोध्या से लेकर अरब तक मंदिरों का निर्माण हो गया है। कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म के विरोधी ही रहे हैं। इस बार का चुनाव भी रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या के बाद चित्रकूट को भी भव्यता प्रदान की जायेगी।

डॉ यादव ने कहा कि श्री मोदी भी सच्चाई, मानवता की लड़ाई लड़ रहे हैं और वे भी इस घमंडिया गठबंधन के अत्याचारों से देश को मुक्त करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रिकार्ड कायम किया। यहां पर लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों के साथ भाजपा की सरकार बनी। यह सरकार विचारधारा, सुशासन, गुंडे-बदमाशों से मुक्ति, अत्याचारों से मुक्ति के बलबूते पर बनी। उन्होंने कहा कि भाजपा में जिसमें योग्यता होगी, क्षमता होगी वह पद पाएगा। यहां पर एक छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है, मुख्यमंत्री बनता है और कई अहम पदों पर पहुंचता है।

इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अरविंद सिंह तोमर, आलोक गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष गोविंद भदौरिया, अशोक सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Next Post

कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनायें: पटवारी

Tue Apr 16 , 2024
भोपाल 16, अप्रैल  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आम जनता से आव्हान किया कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाये। श्री पटवारी सीधी, शहडोल व जबलपुर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। […]

You May Like