कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनायें: पटवारी

भोपाल 16, अप्रैल  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आम जनता से आव्हान किया कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाये।

श्री पटवारी सीधी, शहडोल व जबलपुर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को लेकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने जनता से जो वायदे किया उसे निभाया नही। देश के बाहर गया काला धन को वापस लाने, महंगाई को कम करने व किसान की खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बताई थी वह एक भी अमल में नहीं आई है। भाजपा ने सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है।

श्री पटवारी ने जनता से आग्रह किया कि कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताकर लोकसभा में भेजें तथा केंद्र तथा राज्य की झूठी गारंटी पर भाजपा को करारा जवाब दें।
श्री पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज ब्यौहारी (शहडोल) में सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होकर जनसमुदाय को संबोधित किया। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा के साथ केसवाही (शहडोल) में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी मतदाताओं से शहडोल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री फुन्देलाल सिंह मार्काे के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Next Post

देश के स्वाभिमान और राेजगार के साथ भविष्य की जरूरतों का भी रखा भाजपा ने ध्यान : यादव

Tue Apr 16 , 2024
भोपाल, 16 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र के बिंदुओं की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि इस संकल्प पत्र में देश के स्वाभिमान और रोजगार जैसी बातों के साथ ही देश की […]

You May Like