झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए

रांची,17 जून (वार्ता) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 लाख रुपए के इनामी जोनल कमांडर समेत 4 नक्सली मारे गए।

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि एक जोनल कमांडर ,सबजोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर के साथ-साथ एक महिला नक्सली को भी मार गिराया गया।इसके अलावा एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के पास से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बल सोमवार को सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।सुरक्षा बलों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी‌ ।जवानों की जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सली ढेर हो गए। नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। घायल नक्सलियों में एक एरिया कमांडर और एक हार्डकोर महिला नक्सली शामिल है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, सबजोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम और महिला नक्सली कैडर जुनगा पुर्ति उर्फ मारला के रूप में हुई है। मारला को छोड़कर सभी मारे गए नक्सलियों पर पुलिस ने इनाम की घोषणा कर रखी है।

Next Post

भाजपा सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है

Mon Jun 17 , 2024
सिरसा, 17 जून (वार्ता) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है। सुश्री सैलजा ने सोमवार जारी बयान में कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त पड़े हैं, पर सरकार […]

You May Like