शक्कर मजबूत, खाद्य तेलों में नरमी, दलहऩों में तेजी, उड़द मोगर में गिरावट, चावल सामान्य

इंदौर, 17 दिसंबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर मजबूत बताई गई। खाद्य तेलों में उठाव कम होने से भाव नरम रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में मांग के साथ लिवाली से तुअर ऊंची बिकी। दालों में पूछपरख घटी बताई गई। इससे भाव कम हुए। चावल में पूछपरख रही।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मजबूती रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा गोला तथा हल्दी में पूछपरख सुधार लिए बताई गई। साबूदाना में खरीदी रही।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में मांग सुस्ती से सोयाबीन रिफाइंड नरमी लिए रहा। तिलहन में उठाव से सरसों में मजबूती दर्ज की गई। सोयाबीन में लिवाली बताई गई।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज तेजी लिए बताया गया। तुअर, मसूर महंगी बिकी। उड़द मोगर में उठाव सुस्ती से नरमी हुई। चावल में लिवाली रही, इससे भाव मजबूती लिए रहे।

Next Post

एक देश एक चुनाव का फैसला लोकतंत्र के लिये घातक : अखिलेश

Tue Dec 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ 17 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ‘एक देश-एक चुनाव’ का फ़ैसला सच्चे लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा और यह देश के संघीय ढांचे पर भी एक बड़ी चोट करेगा। […]

You May Like

मनोरंजन