आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे यादव

भोपाल, 15 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव दोपहर दो बजे उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में पार्टी प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सैफई होते हुए शाम को भोपाल पहुंचेंगे।

इसके पहले डॉ यादव सुबह 11 बजे राजगढ़ पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी रोडमल नागर की नामांकन रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर लगभग एक बजे ग्वालियर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। ग्वालियर से मुख्यमंत्री मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।

Next Post

भाजपा का कार्यकर्ता बड़ी ताकत, सामूहिक शक्ति से होती रामराज्य की स्थापना: यादव

Mon Apr 15 , 2024
भोपाल, 15 अप्रैल मध्यप्रदेश के मुख्यमंंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता वो ताकत है, जिससे पार्टी ने कई रिकॉर्ड बनाए और सामूहिक शक्ति एकत्रित होने से ही रामराज्य की स्थापना होती है। डॉ यादव कल देर शाम राजधानी भोपाल […]

You May Like