राजस्व महाअभियान में 30 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में राजस्व महाअभियान में लम्बित राजस्व प्रकरणों के नामान्तरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नक़्शे पर तरमीम के निराकरण के लिए आज दस मार्च तक 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभियान की राज्य स्तर, जिले स्तर, तहसील स्तर पर प्रतिदिन लंबित प्रकरणों के निराकरण की मॉनिटरिंग के लिये राजस्व महाभियान डैशबोर्ड बनाया गया है, जिससे इस कार्य की सतत समीक्षा की जा रही है। राजस्व महाअभियान के प्रथम चरण 15 जनवरी से 29 फरवरी तक 26 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का एवं द्वितीय चरण में एक मार्च से 10 मार्च की अवधि में 4 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस प्रकार कुल 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण हुआ है।

Next Post

मंगुभाई पटेल ने सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त पद की दिलायी शपथ

Mon Mar 11 , 2024
भोपाल,  मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त पद की शपथ दिलायी। राज्यपाल ने नवनियुक्त लोकायुक्त श्री सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। न्यायमूर्ति श्री सिंह ने न्यायमूर्ति नरेश कुमार गुप्ता का स्थान लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजभवन […]

You May Like