यूकां प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसी नेता भिड़े

मितेन्द्र यादव दोनों को छुड़ाया, पैदल ले जाने की बात पर हुआ विवाद

नीमच। लंबे समय से कांग्रेस सत्ता से दूर है। बावजूद इसके कांग्रेसी अब भी सबक लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस में पहले टिकट के लिए लड़ाई झगड़ा हो रहे थे। अब स्वागत समारोह में भी मारपीट और झगड़ा सामने आने लगा है। रविवार दोपहर को प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र यादव अपने प्रथम नीमच नगर प्रवास पर पहुंचे।

नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने जगह जगह मंच सजाकर उनका भव्य स्वागत किया। यूथ कांग्रेस नेताओं में रविवार को अति उत्साह भी देखने को मिला। जिसमें एक वजह आने वाले दिनों में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज होने की कवायद भी है। जिला अध्यक्ष बनने के दावेदार प्रदेश अध्यक्ष को अपने पाले में करने और अपने को आगे दिखाने के चक्कर में आज आपस में ही भिड़ गए।

ऐसे हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र यादव जब नीमच के फ्रूट मार्केट चौराहा पर बाइक से पहुंचे। तो यहां सजाए मंच पर उनका युकां नेताओं ने स्वागत किया। यहां से प्रदेश अध्यक्ष जिला कांग्रेस कार्यालय तक पैदल जाना चाहते थे।

वहीं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष महेश यादव उन्हें कि अपनी बाइक पर बैठकर ले जाना चाहते थे। जबकि यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के दावेदार वैभव अहीर उन्हें पैदल ले जाने लगे। इस बात पर दोनों नेता आपस में गुथमगुथा हो गए। इस दौरान उनके समर्थक भी आपस में झूमाझटकी करने लगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया बीच-बचाव

इस झुमाझटकी हो रहे कांग्रेसियों को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव सहित अन्य नेताओं ने छुड़ाकर अलग किया। अब कांग्रेसियों के झगड़े का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।लोग ऐसे चटकारे ले लेकर देख रहे हैं। वहीं विपक्षी भाजपा भी इस पर कटाक्ष कर रही है। हालांकि इस मामले से वैभव अहीर और महेश यादव दोनों ही मुकर रहे हैं उनका कहना है कि हमारे बीच किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं हुआ है जबकि उक्त मामले की वीडियो मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने स्वयं बनाई थी।

Next Post

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव पहुचे नीमच

Sun Dec 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ली कार्यकर्ताओ की बैठक, 16 दिसम्बर को होगा विधान सभा का घेराव नीमच। मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव रविवार को नीमच कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचें,यहां उन्होंने गांधी भवन में जिला युवा कोंग्रेस […]

You May Like

मनोरंजन