कमल दहल ने फिर किया मंत्रिमंडल का विस्तार

काठमांडू, (वार्ता/शिन्हुआ) नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने नयी गठबंधन सरकार के तहत अपने नए मंत्रिमंडल को पूर्ण आकार देने के प्रयासों के तहत रविवार को दो और मंत्रियों को नामित किया।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने उप प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री के रूप में शपथ ली।

इसी पार्टी के ही श्री नवल किशोर साह सुदी को वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया है।

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष श्री दहल ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने और सीपीएन (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) और अन्य दलों के साथ एक नया गठबंधन बनाने के बाद बुधवार तक अपने मंत्रिमंडल में 20 मंत्रियों को शामिल किया था।

वह अभी भी तीन राज्य मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं।

श्री दहल ने दिसंबर 2022 में सीपीएन-यूएमएल वाली गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला क्योंकि उस साल नवंबर में हुए आम चुनावों में किसी भी एक पार्टी ने निचले सदन में बहुमत सीटें नहीं जीती थीं।

सीपीएन-यूएमएल के बाहर निकलने के महीनों बाद नेपाली कांग्रेस गठबंधन में शामिल हो गई।

Next Post

एग्जिट पोल में पुर्तगाल के संसदीय चुनावों में केंद्र-दक्षिणपंथी गठबंधन को बढ़त

Mon Mar 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लिस्बन, 11 मार्च (वार्ता) पुर्तगाल में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) के नेतृत्व वाला डेमोक्रेटिक गठबंधन रविवार को हुए संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त हो सकती है। यह जानकारी एग्जिट पोल से प्राप्त हुई है। पुर्तगाल के कैथोलिक […]

You May Like