एग्जिट पोल में पुर्तगाल के संसदीय चुनावों में केंद्र-दक्षिणपंथी गठबंधन को बढ़त

लिस्बन, 11 मार्च (वार्ता) पुर्तगाल में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) के नेतृत्व वाला डेमोक्रेटिक गठबंधन रविवार को हुए संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त हो सकती है।

यह जानकारी एग्जिट पोल से प्राप्त हुई है।

पुर्तगाल के कैथोलिक विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, पीएसडी नेता लुइस मोंटेनेग्रो के नेतृत्व वाले केंद्र-दक्षिणपंथी गठबंधन को 29 प्रतिशत से 33 प्रतिशत मतों के साथ बहुमत मिल सकता है।

गठबंधन में पीएसडी, सीडीएस-पीपुल्स पार्टी (सीडीएस-पीपी) और पीपुल्स मोनार्किस्ट पार्टी (पीपीएम) शामिल हैं।

———————

Next Post

मंगुभाई पटेल ने सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त पद की दिलायी शपथ

Mon Mar 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त पद की शपथ दिलायी। राज्यपाल ने नवनियुक्त लोकायुक्त श्री सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। न्यायमूर्ति श्री सिंह […]

You May Like