भिण्ड: त्योहारी सीजन में पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी है। आज सर्चिंग के दौरान भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र में एसडीओपी अवनीश बंसल ने एक यात्री बस से ले जाया जा रहा दो टन से अधिक मावा पकड़ा।
दवोह थाना क्षेत्र के रतनपुरा तिराहे से बस के अंदर से यह मावा पकड़ा गया। मावा के मिलावटी होने का संदेह है। पुलिस की जांच जारी है।