डॉ हरिसिंग गौर काे याद किया उमंग सिंघार ने

भोपाल, 26 नवंबर (वार्ता) देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ हरिसिंह गौर को आज उनकी जयंती पर मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

श्री सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि डॉ गौर मध्यप्रदेश की विभूति थे और उन्हें “भारत रत्न” से विभूषित किया जाना चाहिए। वे सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक थे और उन्होंने शिक्षा, विज्ञान और प्रशासन में स्त्रियों के योगदान को हमेशा प्रोत्साहित किया। उन्होंने ‘सिविल मेरिज एक्ट’ भी पारित कराया था, जो सामाजिक बोध की दृष्टि से महिलाओं के लिए जरूरी था। दक्षिण भारत में देवदासी प्रथा के प्रचलन का अंत भी डॉ गौर के प्रयासों से ही हो पाया था।

श्री सिंघार ने कहा कि वे “गौर जयंती” पर इस महान हस्ती को प्रणाम करते हैं।

Next Post

महाराष्ट्र में शिंदे ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Tue Nov 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 26 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे समूह) के नेता एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। श्री शिंदे ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र […]

You May Like

मनोरंजन