यह कहीं ’भारतीय जनता पार्टी’ का वाक ओवर तो नहीं

न प्रचार का जोर और न दिखाई दे रहा है उत्साह, भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है

 

नवभारत

उज्जैन। लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख भले ही धीरे-धीरे समीप आ रही हो लेकिन उज्जैन शहर की बात करें तो यहां न तो चुनाव प्रचार का जोर दिखाई दे रहा है और न ही कार्यकर्ताओं में उत्साह। कुल मिलाकर नीरसता नजर आ रही है। यह स्थिति कांग्रेस की माने या फिर भारतीय जनता पार्टी की।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मान रहे हंै और जनता के बीच भी यही सुनाई दे सकता है कि कहीं इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए कांग्रेस वॉकओवर तो नहीं दे रही है।

इस बात की चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत तय मान रही है जबकि कांग्रेस सिर्फ चुनावी औपचारिकता को ही निभा रही है.! लिहाजा न कांग्रेसियों में ज्यादा उत्साह है और न ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में वह गर्मजोशी दिखाई दे रही है जो बीते विधानसभा चुनाव में सामने आई थी। बता दें कि उज्जैन में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 13 मई को होना है और मतदान के समय में एक माह भी नहीं बचा है। लेकिन जिस तरह से शहर में राजनीतिक सरगर्मी परवान चढऩा थी, नहीं दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की यदि माने तो पार्टी के उम्मीदवार अनिल फिरोजिया की जीत तय है। भारतीय जनता पार्टी नेता यह भी मानते है कि कांग्रेस में वो दम अब नहीं बचा है जो हमारे उम्मीदवार को जोरदार टक्कर दे सके।

 

कांग्रेस की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए

लिहाजा भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए अपने उम्मीदवार का ’वाक ओवर’ ही मान रही है। हालांकि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार को टक्कर देने का दावा जरूर कर रही है लेकिन कांग्रेस के सूत्र यह भी बताते है कि जिस तरह से कांग्रेस के नेता एक के बाद पार्टी को छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में जा रहे हैं उससे शहर कांग्रेस के मौजूदा लोग अंदर ही अंदर टूट गए हैं, लिहाजा लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करना या फिर मतदाताओं से संपर्क करना महज चुनावी औपचारिकता ही है।

 

खतरा भी नहीं माना..

कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत न केवल पक्की मान रही है वहीं कांग्रेस उम्मीदवार से किसी तरह वोटों का प्रतिशत कम होने का खतरा भी नहीं माना जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने महेश परमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। हिस्सों में देखा जा सकेगा।

Next Post

अब समय आ गया है छिंदवाड़ा में बदलाव लाने का : श्री नड्डा

Fri Apr 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, छिंदवाड़ा में कमलनाथ और बेटा परिवार की पार्टी छिंदवाड़ा. कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी है, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी एक परिवार की पार्टी है. छिंदवाड़ा में भी […]

You May Like