इसरो, एएसए ने गगनयान के लिए कार्यान्वयन समझौते पर किये हस्ताक्षर

चेन्नई, 21 नवंबर (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) के बीच प्रथम मानव उड़ान गगनयान मिशन के लिए चालक दल तथा चालक दल मॉड्यूल रिकवरी पर एक कार्यान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर किए गए।

इसरो ने गुरुवार को कहा कि इस समझौते पर इसरो की ओर से बेंगलुरु में एचएसएफसी के निदेशक डीके सिंह और कैनबरा में एएसए की ओर से स्पेस कैपेबिलिटी ब्रांच के महाप्रबंधक जारोड पॉवेल ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अंतरिक्ष गतिविधियों में सहयोग को और मजबूत करना भी है।

इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान (“गगनयान”) कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य भारतीय क्रू मॉड्यूल में तीन चालक दल के सदस्यों के साथ तीन दिनों तक पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करना और मिशन के बाद उन्हें सुरक्षित वापस लाना है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया स्थायी रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं तथा वर्तमान और भविष्य की सहयोग गतिविधियों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आईए पर हस्ताक्षर भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच सहयोग में एक और कदम है।

Next Post

कांग्रेस नेता नसीम खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Thu Nov 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) मुंबई शहर की पुलिस ने महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह […]

You May Like

मनोरंजन