मोदी ने संस्कृत में रामायण की प्रस्तुत झलकियों की सराहना की

रियो डि जनेरियो 20 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में विश्व विद्या गुरुकुलम में छात्रों द्वारा संस्कृत में रामायण की प्रस्तुत की गयी झलकियां को देखकर उनकी सराहना की है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा ‘जोनास मैसेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात हुई। मैंने मनकीबात कार्यक्रम के दौरान वेदांत और गीता के प्रति उनके जुनून के लिए उनका उल्लेख किया था। उनकी टीम ने संस्कृत में रामायण की झलकियाँ प्रस्तुत कीं। यह सराहनीय है कि कैसे भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रही है।’

श्री मोदी ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

Next Post

ट्रोइका के संयुक्त प्रस्ताव का जी-20 सदस्य देशों ने समर्थन किया

Wed Nov 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रियो डि जनेरियो 20 नवंबर (वार्ता) शासन प्रणाली में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डेटा के उपयोग को लेकर जी-20 ट्रोइका (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) के संयुक्त प्रस्ताव का जी-20 के कई सदस्य देशों, […]

You May Like

मनोरंजन