उज्जैन:बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर दोनों को उपचार के लिए उज्जैन लाया गया लेकिन रास्ते में एक की मौत हो गई दूसरे की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भर्ती किया गया है।इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरसाना में रहने वाला राधेश्याम पिता मनोहर दास बैरागी 58 वर्ष पंचायत में चपरासी का काम करता था। शुक्रवार को गांव के पुजारी ओमप्रकाश और पप्पू के साथ इंगोरिया गया था जहां से रात में दोनों वापस बाइक से गांव लौट रहे थे रास्ते में तेज रफ्तार से आए।
अज्ञात वाहन है टक्कर मार दी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए उज्जैन लाया गया लेकिन रास्ते में ही राधेश्याम की मौत हो गई। ओम प्रकाश को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। शनिवार सुबह इंगोरिया थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन उज्जैन की ओर भगाना सामने आ रहा है जिसकी तलाश के लिए मार्ग पर लगे कैमरे देखे जा रहे हैं।