यह चुनाव भाजपा सरकार की आंख खोलने का चुनाव: पायलट

विजयपुर (श्याेपुर), 07 नवंबर (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव भाजपा सरकार की आंख खोलने का चुनाव है।

श्री पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा सहित अन्य कांग्रेस नेता विजयपुर के प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे, जहां आमसभा को संबोधित किया। श्री पायलट ने कहा कि इतनी संख्या में आयी जनता के जोश और उत्साह से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 13 तारीख को मतदान है, मतदान क्यों हो रहा है, किस कारण हो रहा है, क्या जरूरत पड़ी मतदान की यहां की जनता अच्छी तरह से जानती है।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री पायलट ने कहा कि भोपाल में जो भाजपा की सरकार बैठी है इस उपचुनाव से वो तो बदलेगी नहीं, लेकिन भाजपा ने जो एक साल से किसानों से वादाखिलाफी की, युवाओं को अंधकार में धकेला, माफिया का राज पूरे प्रदेश में फैला है, उन लोगों की आंख खोलने के लिए यह चुनाव हो रहा है। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी श्री मल्होत्रा को वोट करने की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने रामनिवास रावत को 20 साल तक सहयोग किया टिकिट दिया और उन्होंने आप लोगों के साथ विश्वास घात किया, आप लोग इसका बदला लोगो। एक विधायक से भाजपा की सेहत पर असर नहीं आयेगा, पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जो दिन रात यहां मेहनत करके पार्टी का काम करते थे और चुनाव लड़ते थे रामनिवास रावत के खिलाफ चुनाव लड़ते थे। ऐसे लोग कांग्रेस के तो गुनाहगार है ही पर भाजपा के साथ भी वह अन्याय करेंगे।

राज्य सभा सांसद श्री तन्खा ने कहा कि भाजपा केवल झूठ परोसती है। प्रदेश में कानून का राज होता है, बुलडोजर का राज नहीं लेकिन भाजपा पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग करती है और हमारे लोगों को धमकाने, डराने का काम भाजपा कर रही है। प्रचंड बहुमत से मुकेश मल्होत्रा को जितायें और लोकतंत्र को बचाने में अपनी महती भूमिका को निभाये।

Next Post

सशक्त आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव है स्वस्थ नागरिक: यादव

Thu Nov 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 07 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और विस्तृत बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि आत्मनिर्भर […]

You May Like

मनोरंजन