शिव और कैलाश की भाजपा में दीपक फिर से शामिल कार्यकर्ताओं में हर्ष 

नवभारत

बागली।(सुनिल योगी) भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक दीपक जोशी छठ पर्व पर बुदनी में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण आमसभा में फिर से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए। दीपक जोशी की घर वापसी पर भारतीय जनता पार्टी की मालवा एवं निमाड की राजनीति जरूर गति आएगी दीपक जोशी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का समाचार जैसे ही बागली हॉट पिपलिया सहित देवास जिला क्षेत्र में मिला कार्यकर्ताओं में कहीं खुशी कहीं गम जैसी स्थिति निर्मित हो गई दीपक जोशी विरोधी खेमा दुखी है तो दूसरी ओर दीपक जोशी समर्थक जिनकी संख्या हजारों में रही उन कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए सूत्रों की माने तो कई दिनों से दीपक जोशी भाजपा से जुड़े केंद्रीय नेताओं के संपर्क में रहे जैसे ही शिवराज सिंह चौहान भी केंद्रीय नेतृत्व में मजबूत हुए उन्होंने दीपक जोशी को सम्मान पूर्वक भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ दिनों पूर्व ही कांग्रेस ने भी दीपक जोशी को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस संगठन में रोके रखने का दाव खेला था। लेकिन वह सफल हो गया घर वापसी पर दीपक जोशी ने बताया कि अपना परिवार अपना होता है और वह भी ऐसा परिवार जिसे उनके पिता केलाश जोशी ने कड़ी मेहनत से तैयार किया था। अब देखना यह है कि दिसंबर माह से मध्य प्रदेश में निगम मंडल के पदों पर चयन होना है। ऐसी स्थिति में दीपक जोशी को क्या जिम्मेदारी दी जाती है। दीपक जोशी के भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइन होने पर बागली क्षेत्र में उनके समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को बधाई देकर आतिशबाजी की।

Next Post

शाटर का ताला तोड़ कर कैश ड्रावर ले भागे चोर

Thu Nov 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत एकता चौक में दुकान की शटर का ताला तोड़कर चोर कैश ड्रावर ले गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। […]

You May Like

मनोरंजन