विष्णुदत्त ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं

भोपाल, 08 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है।

श्री शर्मा ने कामना की है कि शक्ति की आराधना का यह पर्व प्रदेश के नागरिकों के विकास तथा खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने की शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि हमारी संस्कृति में सभी त्योहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है।

श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नव संवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊचाईयों को हासिल करने का संदेश देता है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Mon Apr 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 8 अप्रैल  मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………35.8……….22.0 इंदौर …………. 37.1……….22.2 ग्वालियर……….38.6……….17.6 जबलपुर………..31.8………..21.4 रीवा ……………36.2………..17.5 सतना ………….38.3………..22.3 Total 0 Shares […]

You May Like