पेड़ पर लटका मिला एक महिला और उसकी बेटी का शव

छतरपुर, 25 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी का शव आज सुबह एक पेड़ पर लटका मिला है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नारायण बाग पहाड़ी के पास एक पेड़ पर द्रोपती अहिरवार और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी मोना का शव पेड़ पर लटका देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

बुधनी उपचुनाव में भाजपा जीत के सभी पुराने रिकार्ड तोड़ देगी-यादव

Fri Oct 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीहोर, 25 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुधनी से निकली भाजपा की विजय यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है, इसे लगातार आगे बढ़ाना है। बुधनी उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक मतों से […]

You May Like

मनोरंजन