तेरह मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री सैनी ने ली शपथ

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को 13 मंत्रियों के साथ शपथ ली।

पंचकुला के दशहरा मैदान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समारोह में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रय ने मुख्यमंत्री सैनी सहित उनके 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई।

श्री सैनी के साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में अनिल विज, कृष्णलाल पँवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढाँडा, विपुल गोयल, अरविन्द कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह, राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल रहे।

Next Post

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों को दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण

Thu Oct 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 17 अक्‍टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में आज सुरक्षाकर्मियों को स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के […]

You May Like