सिरसा, (वार्ता) सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी है कि यातायात नियमों की पालना की जाए। इसके साथ ही अपने वाहनों पर रिफलेक्टर अवश्य लगवाएं। यह बात सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र ने मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन के निर्देशानुसार जिला परिवहन प्राधिकरण की ओर से दी […]

नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास का दौरा किया। राष्ट्रपति भवन ने आज यहां यह जानकारी दी। श्रीमती मुर्मु ने श्री धनखड़ का कुशल क्षेम पूछा। इस बीच श्री धनखड़ […]

बीकानेर, (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन और क्षमता से अधिक भार परिवहन करने वाले वाहनों एवं अवैध वाहनों पर औचक कार्रवाई के परिवहन, पुलिस तथा खनन विभाग को निर्देश दिये हैं। श्रीमती वृष्णि ने मंगलवार को यहां आंतरिक सुरक्षा एवं […]

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में राज्य के 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में एक आदेश जारी करके चयनित 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी […]

नयी दिल्ली (वार्ता) राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत संबंधों, विशेष रूप से जलवायु संबंधी कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास, डिजिटल परिवर्तन और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्रों में भारत के एक महत्वपूर्ण भागीदार होने के लिए सराहना की । यूरोपीय संसद की […]

पटना, 18 मार्च (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री एवं अधिकारियों को शिक्षा के अधिकार (आरटीई) से जुड़े मुद्दों पर गौर करने का निर्देश दिया और आश्वासन देते हुए कहा कि आरटीई की समीक्षा के बाद अनियमितताओं को दूर किया जाएगा। श्री कुमार ने मंगलवार को विधानसभा […]

लखनऊ 18 मार्च (वार्ता) नागपुर में हुयी हिंसक झड़प पर चिंता व्यक्त करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी कब्र अथवा मजार को क्षति पहुंचाना ठीक नहीं है और महाराष्ट्र सरकार को हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरुरत […]

लखनऊ 18 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सत्ता के संरक्षण में दबंगों, अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है। लखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने […]

लखनऊ, 18 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की भव्य सफलता के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि इस दिव्य और भव्य आयोजन ने न केवल ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ की भावना को साकार किया, बल्कि ‘वसुधैव […]

नयी दिल्ली 18 मार्च (वार्ता) डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के मुद्दे पर विपक्ष के कड़े विरोध के बीच चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के मामले में संविधान के अनुच्छेद 326, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और उच्चतम न्यायालय के निर्णयों के अनुसार […]