बीजिंग, 10 मई (वार्ता) चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने तथा शांति और संयम बरतने का शनिवार को आग्रह किया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यह बात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने यह टिप्पणी भारत और […]

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता ) केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई को देखते हुए हिंडन, श्रीनगर, चंडीगढ़, जोधपुर, राजकोट और भुज समेत 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड्डयन गतिविधियां 14 मई तक अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को […]

कोलकाता, 10 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और खुफिया एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों, विशेष रूप से दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी है। बीएसएफ को आशंका है कि देश विरोधी तत्व बंगाल […]

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) भारत ने कहा है कि पाकिस्तान युद्ध भड़काने की अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसने शुक्रवार रात तथा शनिवार तड़के भी पश्चिमी क्षेत्र पर ड्रोन , लंबी दूरी के हथियारों, युद्धक हथियारों और लड़ाकू विमानों से लगातार हमले कर 26 […]

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) पाकिस्तान के साथ जारी सैन्य संघर्ष में भारतीय वायुसेना के किसी भी युद्धक विमान का कोई नुकसान नहीं हुआ है और ना ही मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली एस-400 को कोई खतरा पहुंंचा है। सूत्रों ने आज यहां बताया कि बीते तीन दिनों से पाकिस्तान के खिलाफ […]

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) भारतीय सेनाओं के पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में जोरदार हमले से हताश पाकिस्तान ने बीती रात पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन से कई हमले किए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया। भारतीय सेना ने शनिवार सुबह बताया कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और […]

चंडीगढ़ 10 मई (वार्ता) भारतीय सेना द्वारा शुरू किये गये ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, दसूहा, होशियारपुर, जालंधर और फिरोजपुर जिलों में कल रात ड्रोन हमले किये जो शनिवार सुबह तक जारी हैं। पंजाब के सीमावर्ती गुरदासपुर जिले के राजू वेला छिछरा गांव में […]

श्रीनगर, 10 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गयीं, कम से कम आधे घंटे तक रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे। इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विस्फोट कहां हुये, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। शुक्रवार […]

श्रीनगर, 10 मई (वार्ता) कश्मीर में राजौरी के अतिरिक्त जिला के आयुक्त राज कुमार थापा और दो अन्य नागरिक पाकिस्तान की ओर से की गयी भारी गोलाबारी में मारे गये गये हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ अधिकारी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारी के आवास पर […]

जम्मू, 10 मई (वार्ता) पाकिस्तान की सेना ने शनिवार सुबह जम्मू शहर में कुछ हिस्सों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया, जिसमें कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह जम्मू शहर में कई धमाके सुने गये और सायरन बजने लगे। पाकिस्तान ने […]