ग्वालियर: ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इनमें से रेलवे प्लेटफार्म नंबर 2 से 5 हजार रूपये, एटीएम और अन्य दस्तावेजों के चोरी का मामला दर्ज किया गया था। अनुराग निवासी ग्वालियर ने शिकायत की थी कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस में […]

ग्वालियर: वंदे भारत ट्रेन में नशे में धुत्त युवक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। ये दोनों दिल्ली से ट्रेन में चढ़े थे। सी2 कोच में 50 एवं 51 नंबर सीटों पर बैठे इस कपल ने दिल्ली से ही हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों से अभद्रता की। ग्वालियर […]

ग्वालियर: टेकनपुर जौरासी के बीच आज सुबह एंबुलेंस और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत‌ हो गई। एंबुलेंस छतरपुर से ग्वालियर आ रही थी। ड्राइवर की झपकी लगने पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में मार दी। दो लोगों को चोट आई है। दुर्घटना के बाद ग्वालियर झांसी हाईवे पर जाम लग गया।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार रात नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की और उन्हें वैदिक घड़ी भेंट की। इधर,सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर आज पोस्ट कर शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर ममतामयी मां चंद्रघंटा से सभी भक्तों की रक्षा […]

तेंदूखेड़ा/दमोह:प्रदेश संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में भजन गायिका शहनाज़ अख्तर के कार्यक्रम में देवी गीत-मैया पांव पैजनिया, ले चल मुझे महाकाल की नगरी में,पंड़ा को लग गई चुड़ैलन, पंड़ा उचको फिरो… जैसे शहनाज़ अख्तर के कई गीतों को सुनकर हजारों की संख्या में […]

ग्वालियर: तिघरा बांध में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

शाजापुर:भावसार मोहल्ला निवासी स्व. मदनलाल भावसार चौधरी का पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। परचून की दुकान पर आने वाले ग्राहकों से लेकर चौक चौपाल पर मिलने वाले लोगों तक, हर किसी को वे शाखा में आने का आग्रह करते और संघ की विचारधारा समझाते।आपातकाल […]

इंदौर: जिंसी इलाके में छह साल के मासूम शिवम को अगवा करने की कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी युवक बच्चे को लेकर भागने ही वाला था कि मोहल्लेवालों की सतर्कता और साहस से उसकी जान बच गई. गुस्साई भीड़ ने आरोपी को अधमरा कर पुलिस के हवाले कर दिया.जानकारी के […]

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमेरिका स्थित आतंकवादी और अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के महासचिव गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एक और प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। पन्नू पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ धमकी भरे बयान देने और हिंसा भड़काने का आरोप […]

रांची, 24सितम्बर (वार्ता) झारखंड के गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) संगठन के तीन सक्रिय उग्रवादियों को मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की […]