मुंबई, 06 सितम्बर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को निर्धारित की है। आम सभा की बैठक सुबह 11:30 बजे मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होगी, जिसका महत्वपूर्ण एजेंडा चुनाव कराना है। सचिव देवजीत सैकिया द्वारा राज्य संघों को जारी एक विज्ञप्ति […]

लाहौर, 06 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान 30 सितंबर को गुवाहाटी में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगा, क्योंकि टीम का कोई भी सदस्य इस आयोजन के लिए भारत नहीं जाएगा। जियो सुपर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी टीम 2025 […]

भूचो, 06 सितंबर (वार्ता) एशियाई चैम्पियन नीरू धांडा और एशियाई रजत पदक विजेता भवनीश मेंदिरत्ता ने ट्रैप इवेंट के चार राउंड पूरे होने के बाद भी शीर्ष छह में जगह बनाने की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार रखी। यह मुकाबला राष्ट्रीय चयन शॉटगन ट्रायल (टी4) के तहत भूचो विलेज भाई […]

बेंगलुरु, 06 सितंबर (वार्ता) दुपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपाचे मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग के 20 साल पूरे होने पर शनिवार को इसके विभिन्न संस्करणों के सीमित संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि वह टीवीएस अपाचे आरटीआर 160, 180, 200 और […]

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से अपने वाहनों की कीमतों में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 22 सितंबर से वाहनों पर कर कटौती की घोषणा के बाद अपने […]

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की कीमतों में तेजी रही जबकि गेहूं में नरमी का रुख रहा। खाद्य तेलों, दालों और चीनी के दाम भी टूट गये। घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 26 रुपये बढ़कर 3,776.83 रुपये […]

नयी दिल्ली 06 सितम्बर (वार्ता) भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी शेरिंग वांगचुक शेरपा को वियतनाम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह विदेश सेवा के वर्ष 2002 बैच के अधिकारी हैं और अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार उनके शीघ्र ही कार्यभार […]

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि बजट में आयकर की सीमा में छूट और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों से मध्यवर्गीय परिवारों को बचत के साथ बड़ा लाभ मिलने वाला है। भारतीय जनता […]

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है लेकिन निचले इलाकों में बाढ जैसी स्थिति बरकरार है क्योंकि जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने रेलवे पुल का जलस्तर कई दिनों में पहली बार 207 मीटर से […]

कोच्चि/नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) इंडिगो का कोच्चि से अबू धाबी जा रहा विमान शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस कोच्चि लौट आया। इंडिगो ने एक बयान में बताया कि उड़ान संख्या 6ई 1403 ने छह सितंबर को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी […]