वाशिंगटन, 01 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में न्यायाधीशों को हिंसा, धमकी और दुष्प्रचार के खतरों के साथ-साथ अदालती फैसलों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों की बढ़ती संख्या का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने साल के अंत में बुधवार जारी एक रिपोर्ट में कहा कि न्यायाधीशों को […]

पनामा सिटी, 01 जनवरी (वार्ता) पनामा ने मंगलवार को पनामा नहर को सौंपे जाने की 25वीं वर्षगांठ मनाई, जो लगभग एक सदी तक अमेरिका के नियंत्रण में थी। अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर 1914 में नहर खोली और 31 दिसंबर, 1999 तक जलमार्ग का प्रबंधन किया। पनामा के जनरल उमर […]

मुंबई 01 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजार ने नववर्ष के पहले दिन का झूमकर स्वागत किया और नये साल में अर्थव्यवस्था काे लेकर निवेशकों की उम्मीद बढ़ने से हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिनों की गिरावट से उबरकर सेंसेक्स और निफ्टी आज तेजी के साथ बंद हुए। […]

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) प्रसिद्ध अधिवक्ता और उद्योगपति मनीष सिंघल ने बुधवार को देश के शीर्ष उद्योग संगठन भारतीय उद्योग एवं व्पापार संगठन (एसोचैम) के महासचिव का पदभार संभाल लिया। श्री सिंघल इससे पहले भारतीय उद्योग एवं व्यापार महासंघ (फिक्की) के उप महासचिव के रूप में काम कर चुके […]

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) कोयला मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिसंबर 2024 में देश में कुल कोयला उत्पादन 9.79 करोड़ टन तक पहुंच गया जो दिसंबर 2023 के करीब 9.3 करोड़ टन उत्पादन की तुलना से 5.33 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार कैप्टिव और […]

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की रिलायंस पावर की सहायक कंपनी सासन पावर लिमिटेड (सासन पावर) ने बुधवार को कहा कि उसने 31 दिसंबर, 2024 को अपने ऋण दायित्व को पूरा करते हुए ब्रिटेन की आईआईएफसीएल कंपनी को 15 करोड़ डॉलर का भुगतान […]

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने […]

इंदौर, 01 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तेजी लिए बताया गया। आज चांदी सिक्का स्थिर रहा। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 78600 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी 88000 रुपये प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 1125 रुपये प्रति नग।

इंदौर, 01 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में लिवाली से तेजी बताई गई। खाद्य तेलों में मांग से भाव बने रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की खरीदी रही। दलहन स्थिरता लिए बताए गए। दालों में मिश्रित रंगत रही। चावल में कामकाज सामान्य बना रहा। किराना बाजार सियागंज किराना […]

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नव वर्ष के दिन झूठ एवं छल कपट का राजनीतिक परित्याग करने का का संकल्प लेने की अपील की है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को श्री केजरीवाल […]