नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयाेजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया जिसमें उन्होंने कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी […]
मुंबई, 03 अप्रैल (वार्ता) भारत चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में पांच चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के संपन्न होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण या प्रकाशन पर रोक लगा दी है। इस पृष्ठभूमि में, आयोग ने चुनाव अवधि के दौरान चुनावी भविष्यवाणियां (ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल) दिखाने पर […]
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से संबंधित एक विवाद पर सुनवाई करते हुए इस बात पर जोर दिया कि किसी को भी जानबूझकर न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या करने का अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति के वी […]
राजनांदगांव, 03 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसार श्री शाह की सभा के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी संतोष पांडे कल […]
ताइपे/बीजिंग, 3 अप्रैल (वार्ता) ताइवान में हुआलिएन के पास समुद्री क्षेत्र में बुधवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण हुआलिएन में कार्यालय और स्कूलें बंद कर दी गईं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार भूकंप स्थानीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 07:58 बजे आया और भूकंप का केंद्र […]
नयी दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित हैं और यहां एम्स में उनका उपचार चल रहा है। पिछले छह महीने से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे श्री सुशील ने सोशल मीडिया एक्स पर […]
उज्जैन, 03 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन आज श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन किया। श्री नड्डा इंदौर से उज्जैन पहुंच कर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उनके साथ उपस्थित रहे। दोनों […]
नयी दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने आम चुनाव के दौरान देश भर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को राजधानी में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र की पुलिस तथा अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक बुलाई है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक […]
श्रीनगर, 03 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने आज बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात या फिर […]
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर फिर हमला किया और कहा कि मोदी सरकार की रोजगार को लेकर कोई नीति नहीं है इसलिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे प्रमुख संस्थान भी बेरोजगारी की चपेट में आ गए हैं। […]