नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) सूरमा हॉकी क्लब (एसएचसी) ने हॉकी इंडिया लीग के आने वाले सीजन के लिए अपनी लीडरशिप टीम को बरकरार रखा है। क्लब ने घोषणा की है कि हरमनप्रीत सिंह पुरुषों की टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि सीनियर गोलकीपर सविता पूनिया और मिडफील्डर सलीमा टेटे […]
दुबई, 23 दिसंबर (वार्ता) भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने करियर में पहली बार आईसीसी महिला टी20 बॉलिंग रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने ताजा साप्ताहिक अपडेट के बाद आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान फिर से हासिल […]
नयी दिल्ली 23 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानीवासियों के लिए मंगलवार थोड़ा राहत भरा रहा जहां घन कोहरे की चादर के बीच सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक श्रेणी से गिरकर गंभीर स्थिति पर रहा। राजधानी का एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी […]
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने बंगलादेश में हिन्दू युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या के विरोध में मंगलवार को बंगलादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। बंगलादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन भड़क गये थे। इसी […]
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अरावली को लेकर केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जो स्पष्टीकरण दिया है उससे कई और सवाल खड़े होते हैं तथा पूरे मुद्दे को गहरे संदेह में ले जाते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने […]
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता हितेंद्र गांधी ने अरावली पर्वतमाला के भीतर संरक्षित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘100 मीटर परीक्षण’ की समीक्षा करने की मांग को लेकर सोमवार को सोमवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । श्री गांधी ने मुख्य न्यायाधीश […]
नैनीताल, 23 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कार्बेट नगरी रामनगर के पापड़ी गांव में स्टोन क्रेशर के निर्माण पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के साथ ही कोई निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता सतनाम […]
नयी दिल्ली 23 दिसम्बर (वार्ता) एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने महत्वपूर्ण खनिजों को रक्षा संबंधी तैयारियों और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से रणनीतिक रूप से जरूरी बताते हुए कहा है कि देश को इस क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करनी होगी। एयर मार्शल दीक्षित […]
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सरकार की तरफ से मदद का पूरा आश्वासन देते हुए उनसे बड़ा सोचना और बड़े की चाहत रखने की अपील की है। श्री गोयल ने सोमवार रात एमएसएमई संगठन ‘सीआईएमएसएमई’ […]
मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता) लगातार दो दिन की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सुबह हरे निशान में खुले लेकिन आईटी सेक्टर के दबाव में गिरावट में चले गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 122.62 अंक की […]