नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली चांदनी चौक से सांसद एवं अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को नए साल की पूर्व संध्या पर कहा कि 2025 समाप्त होने के साथ, भारत अपने व्यापार, अर्थव्यवस्था और उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र की निरंतर मजबूती पर आत्मविश्वास के […]
ढाका, 31 दिसंबर (वार्ता) अवामी लीग ने बंगलादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कट्टरपंथियों को सशक्त बनाकर और सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को खत्म करके देश में भीड़तंत्र एवं इस्लामिक कट्टरपंथ का रास्ता साफ किया है। पार्टी ने कहा कि पूर्व […]
नयी दिल्ली 31 दिसम्बर (वार्ता) भारत में बंगलादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला ने विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर की बंगलादेश यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय लिखने की ओर अग्रसर हैं। डा. जयशंकर बुधवार को ढाका में बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री […]
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों को जनवरी-मार्च 2026 की अवधि के लिए स्थिर रखा है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की। इसमें बताया गया है कि जनवरी-मार्च तिमाही के लिए […]
हैदराबाद, 31 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने बुधवार को नये साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शहर भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये जाने का एलान किया और किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी […]
नयी दिल्ली 31 दिसंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना के लिए ज़मीन अधिग्रहण के बदले गैर-कानूनी मुआवज़ा लेने के मामले में दस ठिकानों पर तलाशी ली। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय […]
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साल के आखिरी दिन बुधवार को मोदी सरकार के कार्यों का लेखाजोखा बताते हुए कहा कि कुल मिलाकर 2025 में भी भाजपाई लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन देश की जनता पर हावी रहा। श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक […]
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव लगभग स्थिर रहे जबकि गेहूं में तेजी देखी गयी। चीनी और दालों के भाव टूट गये। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,851 रुपये प्रति क्विंटल […]
नयी दिल्ली 31 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और समावेशी संवाद का माध्यम है। डॉ. सिंह की अध्यक्षता में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में आज हिंदी के माध्यम से वैज्ञानिक […]
मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) शेयर बाजार बीएसई के मझौली और छोटी कंपनियों वाले एमएसई प्लेटफॉर्म पर चार नयी कंपनियां सूचीबद्ध हुई हैं। बीएसई ने बुधवार को मीडिया को दी गयी जानकारियों में बताया कि उसके एसएसई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली नयी कंपनियां नैनटा टेक लिमिटेड, एडमैक सिस्टम्स लिमिटेड, बाई-काकाजी […]