एक करोड़ अट्ठाइस लाख रुपए से अधिक नगद बरामद

भोपाल, 06 अप्रैल  गुजरात की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की पुलिस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर की जा रही विशेष चैकिंग के दौरान एक बस से एक करोड़ 28 लाख रुपए नगद और चांदी जप्त की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज तड़के की गयी कार्रवाई के दौरान इंदौर से गुजरात के राजकोट की ओर जा रही बस से यह राशि जप्त की गयी। नगदी पांच पांच सौ रुपयों के नोट में है और एक थैली भी मिली, जिसमें चांदी की सिल्लियां थीं। चांदी लगभग 22 किलोग्राम है।

बस चालक विनोद हिरवे और योगेश डडोरे से पूछताछ की गयी। प्रारंभिक पड़ताल में दोनों ने इस बात की जानकारी होने से इंकार किया कि जप्त सामग्री किसकी है। नगदी और चांदी को फिलहाल झाबुआ के कोषालय में रखवाया गया है।
लोकसभा चुनाव के मुद्दनेजर विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाके बनाकर विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु, 26 घायल

Sat Apr 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिवनी, 06 अप्रैल  मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार धानागढ़ गांव के पास शुक्रवार […]

You May Like