परिवार के साथ श्रीलंका में जन्मदिन मनायेंगी पूजा हेगड़े

मुंबई, (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े श्रीलंका में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनायेंगी।

पूजा हेगड़े आज 34 वर्ष की हो गयी हैं। अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, पूजा अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से एक अच्छी छुट्टी लेकर श्रीलंका जा रही हैं । मुंबई में अपने परिवार के साथ दशहरा मनाने के बाद पूजा हेगड़े अपना जन्मदिन मनाने के लिए श्रीलंका जा रही हैं।

वर्ष 2025 पूजा हेगड़े के लिये महत्वपूर्ण वर्ष है।वह फिल्म देवा में शाहिद कपूर और सूर्या 44 में सूर्या के साथ नजर आयेंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े, अभिनेता थलपति विजय के साथ थलपति 69 में भी नजर आयेंगी।

Next Post

अनुपम खेर ने महिमा चौधरी को बताया असली हीरो

Mon Oct 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री महिमा चौधरी के साहस और शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें असली हीरो बताया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म […]

You May Like