ओंकारेश्वर: नगर परिषद ओंकारेश्वर के चुनाव में 9 पर भाजपा और 6 पर कांग्रेस ने कब्जा किया। भाजपा के पार्षदों का बहुमत तय होते ही नगर में ढोल बजने लगे। भाजपाईयों ने खुशियां मनाईं। सुबह 9 बजे मतगणना कक्ष पर दोनों पार्टी के लोग एकत्रित हो गए थे। 10 बजे तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।दिलचस्प यह रहा कि 12 नंबर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के योगेंद्र पुरोहित और कांग्रेस के रोमी चौकसे को बराबर वोट मिले। मामला टाई हो गया। जिसमें रोमी चौकसे की चि_ी निकली। विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। विजयी उम्मीदवारों न ेविजयी जुलूस निकाला। जिसका जगह 2 स्वागत किया गया।
भाजपा जुलूस में विधयाक नारायण पटेल, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल थे। कांग्रेस के जुलूस में विधान सभा प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह पुरनी विशेष रूप से उपस्थित थे। एक नजर में परिणाम देखें तो, वार्ड 1,2,3,4, 6,10,11,13 व 15 में भाजपा को जीत मिली है। इसी तरह वार्ड 5, 7,8,9,12 व 14 में कांग्रेस विजयी हुई। पिछली परिषद में भाजपा के 12 पार्षद थे। 3 कांग्रेस के थे।