पटना (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योगपति रतन एन. टाटा के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
श्री कुमार ने प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि श्री रतन एन. टाटा का आज देर रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।