पटना (वार्ता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उद्योगपति पद्म विभूषण रतन एन. टाटा के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
श्री यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, “मानवीय मूल्यों एवं परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले बड़े उद्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और सद्भावना की मिसाल श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।”
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह ऐसे उद्योगपति थे जो हमेशा औरों के लिए जिए। उन्होंने अनुकरणीय जीवन जिया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
उल्लेखनीय है कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष श्री टाटा का आज देर रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।