तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 25 घायल, दो की हालत नाजुक

कबीरधाम 06 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बचेड़ी गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। यह मामला लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बचेड़ी का है। जहां आज रविवार सुबह करीब 7:30 के आसपास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में 30 लोग सवार थे। हादसे में 25 लोगों को चोटें आई है। घटना के तुरंत बाद घायलों को डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में भर्ती कराया गया है।

Next Post

मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत दौड़ का आयोजन 

Sun Oct 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 6 अक्टूबर. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर प्रत्येक जिले में मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार सुबह पुलिस आयुक्त कार्यालय भोपाल […]

You May Like