सकुशल लौटा बाढ़ में फंसा परिवार

वतन के बाद देर रात हुई घर वापसी

 

जबलपुर। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा और डिंडोरी और मंडला के परिवार बीते बाढ़ के चलते नेपाल में फंसे हुए थे जिनकी वतन वापसी के साथ अब सकुशल घर वापसी हो गई है। ट्रेन के जरिए परिवार शहर पहुंचा इसके बाद देर रात्रि करीब डेढ़ बजे उनकी सुरक्षित घर वापसी हुई जिसके बाद प्रशासन ने जहां राहत की सांस ली तो वहीं बाढ़ में फंसे परिजनों ने  भारत सरकार मध्य प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश प्रशासन विभाग समेत जिला  प्रशासन को धन्यवाद दिया।

जानकारी के मुताबिक शहर बिलहरी निवासी वेटरनरी कालेज में असि. प्रोफेसर के पद पर पदस्थ डा. राकेश बरहैया और अपनी पत्नी सोनिया बरहैया, बेटा लवकुश और वानी और माता-पिता के साथ पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल यात्रा पर गए थे। काठमांडू में बारिश और जमीन धंसने के बाद काबरे नामक जगह पर फंस गए थे। भीषण बाढ़ के कारण काबरे में जगह-जगह लैंड स्लाइड हो गया, जिसके कारण रास्ते जाम हो गए थे। उनके साथ  रीवा और डिंडोरी और मंडला के भक्त भी फंस गए थे। जिसके बाद नेपाल के भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर सभी की सुरक्षित वापसी की कवायद शुरू हुई थी। इसके बाद सभी  सोनाली बॉर्डर के लिए निकले इसके बाद वतन वापसी हुई जिसके बाद ट्रेने के जरिए यात्रा कर  सभी भक्तों की देर रात्रि डेढ़ बजे शहर वापसी हुई।   जिसके बाद भक्तों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई थी।

Next Post

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को भाजपा का नोटिस

Sat Oct 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा वक्फ बोर्ड जबलपुर अध्यक्ष समसुल हसन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समसुल हसन को यह नोटिस विगत कई दिनों से […]

You May Like

मनोरंजन